धनबाद, अप्रैल 11 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। नगर निगम के चुनाव में जिस प्रकार से बाघमारा कोयलांचल क्षेत्र की जनता ने हमारे परिवार के सदस्य को वोट रूपी प्यार व आशीर्वाद देकर महापौर बनाया है। उससे हमें लगता है कि अब समय आ गया है कि जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी व मेंशन परिवार का दायित्व बनता है कि वे यहां की जनता से सीधा संवाद कर उनके दुःख सुख का साथी बने। उक्त बातें जनता मजदूर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने शुक्रवार को बरोरा क्षेत्रीय अतिथि गृह में संगठन के सदस्यों से कही। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि बीसीसीएल में एक अप्रैल से लेबर कोड लागू हो गया है। इस लेबर कोड लागू होने से श्रमिकों को मिलने वाली सुविधा पर प्रतिकूल असर पड़ना तय है। हमलोगों को एकजुट होकर इसके खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है। बरोरा क्षेत्र और ब्लॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.