सोनभद्र, फरवरी 25 -- अनपरा,संवाददाता। चार लेबर कोड में व्याप्त श्रमिक हितों की चिंताओं का अविलम्ब समाधान सुनिश्चित हो। बोनस गणना की बेसिक रुपया 7 हजार और पात्रता सीमा 21 हजार रुपये में वृद्धि की जाये। श्रम संहिताओं के विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार 25 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले लेबर कोड की आपत्तियों के संबंध में एक सभा कर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया ।जिलाध्यक्ष दसाराम यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे ने कहा कि सरकार द्वारा बनाये गए चार लेबर कोड के दो लेबर कोड औद्योगिक सम्बन्ध कोड 2020 एवं ऑक्यूपेशनल, सेफ्टी एंड वर्किंग कंडीशन 2020 कोड में व्याप्त चिंताओं का समाधान जरूरी है। ई एस आई सी की पात्रता सीमा सीलिंग 21000 से बढ़ाकर 42000 किया जाय । स्थानीय मुद्दों में खनन में का...