हल्द्वानी, नवम्बर 23 -- हल्द्वानी। केंद्र सरकार की ओर से चार लेबर कोड अधिसूचित किए जाने के बाद भाकपा (माले) ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे श्रमिक वर्ग के लिए 'आधुनिक गुलामी के दस्तावेज' करार दिया है। नैनीताल जिला कमेटी की ओर से जारी बयान में जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि वेतन संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता, व्यावसायिक सुरक्षा एवं कार्य शर्त संहिता और औद्योगिक संबंध संहिता इन चारों कोड के लागू होने से मजदूरों के दशकों के संघर्ष से हासिल अधिकार कमजोर हो जाएंगे। मांग की कि इन संहिताओं को तुरंत वापस लिया जाए और वर्षों से लंबित भारतीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) को अविलंब बुलाया जाए। विरोध स्वरूप 24 नवंबर को ऐक्टू की ओर से लेबर कोड की प्रतियां जलाई जाएंगी। इसके अलावा 26 नवंबर को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रतिवाद ...