मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के बैंककर्मियों ने नये लेबर कोड के विरोध में बुधवार को बीएसएनएल परिसर स्थित इंडियन बैंक के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के देशव्यापी आंदोलन के तहत किया गया।कार्यक्रम में शामिल बीपीबीईए चेयरमैन सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि चारों श्रम संहिताएं श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करने वाली हैं। इनके माध्यम से सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को क्रमिक रूप से निजी हाथों में सौंपने की नीति लागू करने की योजना बना रही है। उन्होंने बैंककर्मियों से 12 फरवरी को होनेवाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।उप-महासचिव पंकज कुमार ठाकुर ने कहा कि सरकार निजीकरण, विनिवेश, आउटसोर्सिंग और संविदा आधारित रोजगार को बढ़ावा दे रही है। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय बैंकिंग को लेकर बुलं...