रामगढ़, मार्च 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियन की संयुक्त बैठक गिद्दी ए में रविवार को 4 लेबर कोड के विरोध में हुई। बैठक की अध्यक्षता अवतार सिंह और संचालन देवनाथ महली ने की। बैठक में लेबर कोड से होने वाले नुकसान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित यूनियन नेताओं ने कहा केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीति के तहत 4 लेबर कोड लाया है। इससे श्रमिकों के अधिकारों में कटौती के साथ सामाजिक सुरक्षा पर असर पड़ेगा। काम के घंटे, वेतन और नौकरी की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बैठक में इसके विरोध में 1 अप्रैल को सभी श्रमिकों से काला बिल्ला लगा कर कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में गौतम बनर्जी, राजेश गुप्ता, शंभू कुमार, पवन कुमार, अरविंद उपाध्याय, रविंद्र मिस्त्री, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल शर्मा, रवि करमाली उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.