भागलपुर, फरवरी 13 -- भागलपुर । केंद्रीय ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल में बीएसएसआरयू भागलपुर से जुड़े दवा विक्रय प्रतिनिधि (एमआर) भी शामिल हुए। वहीं शहर के भगत सिंह चौक के पास अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। वहीं नए चार लेबर कोड सहित सभी मांगों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही लेबर कोड के नाम पर एमआर की नौकरियों में छंटनी की आशंका से विरोध दर्ज किया। प्रदर्शन में भागलपुर इकाई के अध्यक्ष देवव्रत लाल, सहसचिव अमित रक्षित, कोषाध्यक्ष भास्कर सिंह, शैलेश कुमार राय, कुंदन कुमार सिंह, विधि सिंह, रंजीत आचार्या, राजन सिंह, देवशी, राजीव, विनय, रणधीर आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.