बोकारो, मार्च 18 -- बेरमो, प्रतिनिधि। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से लौटे एटक के वरीय नेता लखन लाल महतो ने कहा कि बैठक में संगठन के भविष्य की रणनीति तय करने के साथ-साथ केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन छेड़ने का संकल्प लिया गया। मुख्य रूप से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए लेबर कोड (श्रमिक कानूनों) पर गंभीर चर्चा की गई। जिस दिन सरकार इसे लागू करेगी, यानी 1 अप्रैल को पूरे देश में काला दिवस मनाया जाएगा। संगठन की भविष्य की गतिविधियों पर जानकारी देते हुए बताया कि एटक की राष्ट्रीय परिषद की अगली बैठक 1 से 3 जून तक केरल के त्रिशूर में होगी। वहीं संगठन का 43वां राष्ट्रीय सम्मेलन 21 से 26 नवंबर तक कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित किया जायेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.