लेबर कोड के कार्यान्वयन पर होगी बैठक
सोनभद्र, अगस्त 28 -- अनपरा,संवाददाता। कोल इंडिया में में श्रम संहिता के कार्यान्वयन पर प्रगति को लेकर आगामी दो सितम्बर को जेसीसी एपेक्स में शामिल यूनियन प्रतिनिधियों संग एक महत्वपूर्ण बैठक कोल इंडिया मुख्यालय में आयोजित की जायेगी। बैठक में कोयला कम्पनियों में लेबर कोड पर हुए कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जायेगी और साथ ही उसके लिए आवश्यक रोडमैप भी तैयार होगा। चेयरमैन सीआईएल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोयला क्षेत्र के प्रमुख संगठन बीएमएस से के लक्ष्मारेड्डी,एचएमएस से हरभजन सिंह सिद्धू,एटक से रामेन्द्र कुमार और सीटू से डीडी रामानन्दन को बुलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.