मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- मुरादाबाद। केंद्र सरकार द्वारा चार लेबर कोड लागू करने की तैयारी पूरी कर लेने का हवाला देकर ट्रेड यूनियन इसके विरोध में सड़क पर उतरी। यूनियन के लोग बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर के जिला सचिव संजीव शुक्ला ने बताया कि सरकार चार लेबर कोड लागू करने जा रही है। आरोप लगाया कि ये चारों लेबर कोड मजदूर विरोधी हैं। न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, स्थायी नौकरी की अवधारणा खतरे में पड़ने का अंदेशा जताया। यूनियन द्वारा डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। विजयपाल सिंह, जुनैद आलम, अफसर अली, देवेंद्र सिंह, संजीव त्यागी, आफरीन, चंद्रभान सिंह, सुधीर, गोपाल सिंह, रोहिताश राजपूत, रंजन नंदा, बीना, दया, निर्मला, लता आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.