मुरादाबाद, मार्च 31 -- केंद्र सरकार द्वारा चार लेबर कोड लागू करने की तैयारी पूरी कर लेने का हवाला देकर ट्रेड यूनियन ने इसके विरोध में उतर जाने का ऐलान किया है। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर के जिला सचिव संजीव शुक्ला ने बताया कि सरकार चार लेबर कोड पहली अप्रैल से लागू करने जा रही है। आरोप लगाया कि ये चारों लेबर कोड मजदूर विरोधी हैं। न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, स्थायी नौकरी की अवधारणा खतरे में पड़ने का अंदेशा जताया। बताया कि ट्रेड यूनियनों के साझा मंच ने पहली अप्रैल को देशभर में काला दिवस मनाए जाने का फैसला किया गया है। मुरादाबाद में ट्रेड यूनियन से जुड़े कार्यकर्ता बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे डीएम कार्यालय पर इकट्ठा होंगे और प्रस्तावित लेबर कोड के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.