वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। नोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद गुरुवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस के देशव्यापी आंदोलन के आह्वान के मद्देनजर औद्योगिक क्षेत्रों और सेवायोजन कार्यालयों पर भारी फोर्स तैनात रही। फैक्ट्रियों में श्रमिकों की नौकरी सुरक्षा, वेतन समेत कई मांगों के समर्थन में उनकी अपील का असर यहां नहीं दिखा। मजदूर संगठनों के देशव्यापी प्रदर्शन आह्वान के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन चौकन्ना था। लेबर कॉलोनी चौराहा (नाटी इमली) स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय, चौकाघाट स्थित सेवायोजन कार्यालय, रामनगर, चांदपुर और करखियांव स्थित औद्योगिक क्षेत्र भारी फोर्स ने गश्त किया। सुरक्षाबलों के जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे। इसके अलावा कचहरी मुख्यालय पर भी पुलिस बल मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के देशव्यापी आंदोलन को लेकर फोर्स तैनात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.