लेबर अड्डों पर सुविधाएं देने को स्थान चिह्नित करें: एडीएम
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला श्रम बंधु की बैठक हुई। इसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सदानंद गुप्ता ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अन्तर्गत चिह्नित प्रतिष्ठानों के पंजीयन की कार्यवाही समय से पूरा करने और लेबर अड्डों पर श्रमिकों को जरूरी भौतिक सुविधाएं देने के लिए स्थान चिह्नित किए जाने के निर्देश दिए। एडीएम ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत विभिन्न विभागों में 15000 रुपये प्रतिमाह वेतन पर कार्यरत संविदा कार्मिकों का नामांकन कराने को निर्देशित किया। साथ ही ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित कर्मकारों के पीएमएसवाईएम में पंजीयन कराने को भी कहा। उन्होंने डीपीआरओ को उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिकों का पंजीयन और नवीनीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.