नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने इजरायल के दक्षिणी बंदरगाह अशदोद में स्थित सैन्य नौसेना अड्डे पर मिसाइल दागा है। हिजबुल्लाह ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली। गुट ने कहा कि यह कार्रवाई इजरायल की ओर से संघर्ष विराम समझौते का बार-बार उल्लंघन करने और बेरूत पर लगातार हमलों के जवाब में की गई है। इस हमले से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। इजरायल की ओर से अभी तक इस हमले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी पढ़ें- US-ईरान वार्ता से पहले टेंशन में क्यों PAK? भेजे फाइटर जेट, AWACS और C-130 प्लेन हिजबुल्लाह ने चेतावनी दी कि जब तक इजरायल और अमेरिका की ओर से लेबनान व उसके लोगों के खिलाफ आक्रामकता बंद नहीं होती, तब तक ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। समूह का कहना है कि इजरायल लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है और ले...