नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- तमिलनाडु में टीवीके की थलपति विजय सरकार को बाहर से समर्थन देने के बाद भी लेफ्ट पार्टी उपचुनाव में अपने प्रत्याशी उतार रही है। अक्टूबर में मदुरंतकम और धारापुरम में उपचुनाव होने हैं। CPI और CPM ने फैसला किया कि वे टीवीके की सरकार को बाहर से समर्थन तो देते रहेंगे लेकिन दोनों उपचुनाव में अपने प्रत्याशी भी उतारेंगे। सीपीआई धारापुरम में और सीपीएम मदुरांतकम में अपने प्रत्याशी उतारेगी। प्रत्याशियों का ऐलान भी मंगलवार को ही किया जा सकता है।दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे वामदल सीपीआई के प्रदेश सचिव एम. वीरपांडियन ने चेन्नई में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य में छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव ''स्वाभाविक'' नहीं, बल्कि ''थोपे गए'' हैं। किसी भी चुनावी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनने के अपने रुख पर कायम रहते हुए सीपीआई ने सीप...