गाजीपुर, मार्च 9 -- गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर गांव निवासी और शहर तुलसीसागर में मकान बनाकर रह रहे अधिवक्ता सदानंद पाठक के पुत्र कुशाग्र पाठक का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने से खुशी की लहर दौड़ गई है। कुशाग्र की प्रारंभिक शिक्षा शैहफैज पब्लिक स्कूल से हुई। पढ़ाई के दौरान वे प्रयागराज में एनसीसी से जुड़े, जहां उन्होंने कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन के बीच अपने लक्ष्य को और मजबूत किया। एनसीसी के दौरान ही उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखा और कड़ी मेहनत के बल पर उसे साकार कर दिखाया। हाल ही में चेन्नई में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में कुशाग्र पाठक ने बतौर लेफ्टिनेंट भारतीय सेना में शामिल होकर अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया। समारोह के दौरान माता-पिता ने अपने पुत्र के कंधे पर बैज लगाकर स्वागत किया...