बागपत, मार्च 21 -- दाहा। निरपुड़ा गांव निवासी सिद्धार्थ राणा का लेफ्टिनेंट बनकर गांव आने पर ग्रामीणों ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निरपुड़ा गांव निवासी जगपाल सिंह राणा अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में रहते है। जगपाल के बेटे सिद्धार्थ राणा ने ऑफिसर्स प्रशिक्षण एकेडमी ओटीए चेन्नई में गत 7 मार्च को ऑफिसर पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया था। शनिवार को ट्रेनिंग से वापस गांव आने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ घोड़ा बग्गी में बैठकर जुलूस निकाला। इस दौरान जगह-जगह फूल माला पहनाकर उसका स्वागत किया। सिद्धार्थ ने गांव पहुंचे ही शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। सम्मान समारोह में बिनौली ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ चीकू, चौ कृषिपाल राणा, परमवीर राणा, आजाद,...