हल्द्वानी, मार्च 15 -- लालकुआं, संवाददाता। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी इंद्रानगर प्रथम, बिंदुखत्ता निवासी मनीषा बिष्ट का पूर्व सैनिक संगठन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने बुके देकर स्वागत किया। रविवार को उनके आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि मनीषा ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां उनकी मां अंजू बिष्ट, बड़ी बहन संगीता, छोटा भाई प्रियांशु बिष्ट, ताऊ खड़क सिंह, चाचा मनोज सिंह, चाची दीपा, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, हेमवती नंदन दुर्गापाल, दलबीर सिंह कफोला, इंद्र सिंह पनेरी, हीरा सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, कैप्टन राम सिंह, खिलाफ सिंह, केएस रावत, दीपक नेगी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...