लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर निवासी लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह ने भारतीय सेना में अधिकारी पद प्राप्त कर प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अपने गांव पहुंचकर अपनों के साथ खुशियां साझा कीं। लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह के गांव आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह के दौरान लोगों ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। हरप्रीत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर में हुई। इसके बाद उन्होंने रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट बरेली से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...