छपरा, अप्रैल 3 -- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।आधुनिक चिकित्सा तकनीक की मदद से जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए एक मरीज को नई जिंदगी मिली। पटना स्थित सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आशियाना-दीघा रोड में यूरिनरी ब्लैडर के बड़े ट्यूमर का लेप्रोस्कोपी विधि से सफल ऑपरेशन किया गया। छपरा निवासी 50 वर्षीय शैलेश राय (बदला हुआ नाम) लंबे समय से पेशाब के साथ खून आने की समस्या से परेशान थे। चिकित्सकीय जांच में उनके यूरिनरी ब्लैडर में करीब 7 सेंटीमीटर का ट्यूमर पाया गया। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पार्शियल सिस्टेक्टॉमी करने का निर्णय लिया।अस्पताल की निदेशक डॉ. अमृता ने बताया कि आधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक के जरिए पेट में छोटे छेद कर विशेष उपकरणों की सहायता से ब्लैडर के प्रभावित हिस्से सहित ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया ...