धनबाद, मई 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डॉ साकेत ननौली व उनकी टीम ने धनबाद में किडनी के जटिल रोग से पीड़ित मरीज का सफल लेप्रोस्कोपिक लेफ्ट पार्शियल नेफ्रेक्टॉमी का ऑपरेशन किया। मरीज की बाईं किडनी में ट्यूमर के कारण लगातार दर्द और अन्य समस्याएं हो रही थीं। विस्तृत जांच और आधुनिक रेडियोलॉजिकल परीक्षण के बाद लेप्रोस्कोपिक सर्जरी का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन के दौरान प्रभावित हिस्से को सुरक्षित हटाते हुए स्वस्थ किडनी को संरक्षित रखा गया। मिनिमली इनवेसिव तकनीक से सर्जरी में कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेजी से रिकवरी का लाभ मिला। ऑपरेशन सफल रहा और मरीज की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- नई तकनीक से कैंसर हटाने के साथ स्तन बचाने में सफलता डॉ ननौली ने कहा कि समय पर जांच और आधुनिक तकनीक से किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों का सफल इलाज संभव है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.