बोकारो, मार्च 14 -- पेटरवार। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो ने पेटरवार प्रखंड अंतर्गत लेपो गांव में 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन शनिवार को फीता काटकर किया। विदित हो कि लेपो गांव में करीब एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसके पूर्व उनका ग्रामीणों की ओर से फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, शिव चरण महतो, गंगाधर महतो, मिथुन कुमार महतो, रविन्द्र महतो सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...