पीलीभीत, मई 25 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल सफारी से अलग वन एवं वन्यजीव प्रभाग (सोशल फारेस्ट्री) एक बड़ी पहल अमल में आने जा रही है। तेंदुआ सफारी का प्रोजेक्ट बना कर इसके रूट को लेकर वन जीवन से जुड़े अधिकारियों ने सर्वे किया। तय हुआ है कि तेंदुआ सफारी का रूट करीब तीस किलोमीटर होगा और यह पूरे सप्ताह चलेगी। सीजेडए और एनटीसीए से इसकी सैद्धांतिक सहमति से पूर्व इस पर खर्च किए जाने वाले बजट की डीपीआर(डिपार्टमेंट प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाई जा रही है। दरअसल पीलीभीत सोशल फारेस्ट्री व शाहजहांपुर के खुटार के मध्य क्षेत्र गोपालपुर कंपार्टमेंट 7/8 के इर्दगिर्द पिछले दिनों जंगल में काफी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। इसके अंतर्गत करीब 47 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इस दौरान सामने आए तथ्यों में पता चला क...