गुड़गांव, जून 14 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गांव गैरतपुर बास में लेपर्ड ट्रेल से करीब 400 मीटर अंदर पहाड़ियों में रविवार सुबह एक महिला का शव गली-सड़ी अवस्था में मिला है। महिला की उम्र करीब 28 से 30 साल बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करके शव को फेंका गया है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बादशाहपुर पुलिस मौके की जांच कर रही है। सुबह नौ बजे गांव गैरतपुर बास के निवासी अरावली पहाड़ियों की तरफ सैर करने के लिए गए थे। उन्होंने बदबू उठते देखी। जब ग्रामीण आगे गए तो देखा कि एक महिला का शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एफएसएल और सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंचीं। पहली दृष्टि से लग रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पहाड़ियों में फेंका है। उसकी हत्या दो से ती...