बगहा, दिसम्बर 2 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। पोस्टमार्टम के उपरांत सोमबार को दवा व्यवसायी शत्रुघ्न प्रसाद साह का नम आंखों के बीच सरिसवा के कदमवा घाट पर अंत्येष्टि किया गया। दवा व्यवसायी के बड़े पुत्र आनंद कुमार ने मुखाग्नि दी। परिवार की तरफ से अबतक कोई आवेदन थाने में नहीं पड़ा है। मृतक के बड़े पुत्र आनंद ने बताया कि अंत्येष्टि के उपरांत मंगलवार को एफआईआर दर्ज होगी। बताते चले कि यह हत्या एक अनसुलझी पहेली बनकर रह गयीं है। परिजन बताते है कि किसी से उनकी अदावत नहीं है। बताया गया है कि उन्होंने कई लोगों की मदद की है। बहुत लोगों को उन्होंने रुपये उधार दिया है। सूत्रों की माने तो कई लोगों के पास उनका सूद का रुपये बकाया है। ग्रामीण सूत्र की माने तो शत्रुघ्न साह की हत्या बकाये रुपये के लेनदेन में हुआ है। पुलिस अगर बारीकी से जांच करें तो मामले का खुलासा ...