प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के हिमांचल का पुरवा मनार गांव निवासी मदन चौरसिया ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी पान की दुकान लालाबाजार में है। 28 जनवरी की शाम उसकी दुकान पर पूरे मधई का पुरवा पनिगौं गांव निवासी मंजीत सिंह पहुंचे तो पैसे के लेनदेन को लेकर गाली गलौच करते हुए उसे पीटने लगे। दुकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया। दुकान का शीशा, खिड़की तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मदन चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मंजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.