रुद्रपुर, जून 2 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। फल विक्रेता और फल आढ़ती के बीच 1.46 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सिसैया निवासी मिराजुल हक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई सिराजुल हक के साथ मंडी परिसर में फलों की आढ़त चलाता है। बाईपास कॉलोनी निवासी बब्बू खां और अख्तियार खां उसके नियमित ग्राहक हैं, जो उससे उधार और नकद फल खरीदकर बाजार में बेचते हैं। यह भी पढ़ें- उधार के रुपये मांगने पर युवक को पीटा, इलाज के दौरान मौत दोनों भाइयों पर करीब 1.46 लाख रुपये बकाया हैं। आरोप है कि लंबे समय से भुगतान को लेकर टाल-मटोल की जा रही थी। मिराजुल के अनुसार, दोनों भाइयो...