नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- हैवी फीचर्स, लंबी चलने वाली बैटरी और बेहतरीन डिस्प्ले वाला लैपटॉप तलाश रहे हैं, तो लेनोवो के नए मॉडल आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। ब्रांड अब भारत में दो फ्लैगशिप लैपटॉप मॉडल - Lenovo Yoga Pro 9n और Lenovo Yoga 9n 2-in-1 लेकर आया है। जैसा कि नाम से समझ आता है लेनोवो योगा 9n 2-इन-1 का डिजाइन कन्वर्टिबल है। नई योगा सीरीज के लैपटॉप एनवीडिया RTX स्पार्क सुपरचिप पर चलते हैं और कंपनी का कहना है कि इनमें लेनोवो पावरहब और लेनोवो AI इंजन+ भी शामिल है। इन नए AI PC में OLED डिस्प्ले दिए गए हैं। योगा प्रो 9n में 15.3-इंच का 2.5K डिस्प्ले है, जबकि योगा 9n 2-इन-1 में 16-इंच का बड़ा 2.8K पैनल दिया गया है। योगा प्रो 9n में 92.5Wh की बैटरी है, जबकि योगा 9n 2-इन-1 में 99.9Wh की बैटरी दी गई है। इनकी कीमत तीन लाख रुपये से भी ज्यादा है...