रामपुर, अप्रैल 30 -- न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने मीट कारोबारी दो सगे भाइयों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी इकराम के अनुसार उसने करीब दो लाख बीस हजार रुपए का भैंस का मीट उधार दिया था, जिसका भुगतान नहीं हुआ। आरोप है कि 7 मार्च को घर लौटते समय आरोपियों ने साथियों संग उसे रोककर गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि जान से मारने की नीयत से फायर भी किया गया, जो चूक गया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट के आदेश से मामला दर्ज हुआ। यह भी पढ़ें- मारपीट में सात दिन बाद केस दर्ज, चार नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...