उरई, जून 4 -- उरई। आटा थाना क्षेत्र के इटौरा रोड से मंगलवार शाम 9 लाख के लेनदेन विवाद में अगवा किए गए युवक रोहित को पुलिस व एसओजी टीम ने दिल्ली में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण में नामजद मुख्य आरोपी फूफा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अपहरण में इस्तेमाल कार और रोहित की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि 2 जून 2026 को ग्राम बारा निवासी प्रियंका ने आटा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति रोहित पुत्र महेंद्रपाल का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में तीन विशेष टीमें गठित की गईं। टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष...