बांदा, अप्रैल 30 -- नरैनी। ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान और सचिव के बीच लेनदेन के विवाद ने तूल पकड़ लिया। गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय के अंदर ही दोनों पक्षों में जमकर नोंकझोंक हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना से परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विवाद का कारण ब्लॉक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह सचिवों की साप्ताहिक बैठक ले रहे थे। बैठक समाप्त होने के बाद कैंटीन के पास ग्राम पंचायत रक्सी के सचिव सचिन प्रताप और ग्राम प्रधान रविकांत कुशवाहा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर ग्राम प्रधान रविकांत कुशवाहा और उसके भाई शोभित उर्फ धीरू ने सचिव के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत रक्सी में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान को लेकर दो माह पहले कुछ भुगतान किए गए थे, उसी लेनदेन क...