लेनदेन को लेकर दबंगों ने दलित महिला को गिरा-गिराकर पीटा
आगरा, मई 17 -- थाना निबोहरा क्षेत्र में रुपये के लेन-देन को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर अनुसूचित जाति वर्ग की महिला को पीटा। वह घायल हो गई। पुलिस ने चार दबंगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटनाक्रम का 26 सेकेंड वीडियो भी वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मधु पत्नी रामनिवास निवासी ग्राम गढ़ी धनीराम बीलपुरा (निबोहरा) ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर पड़ोसी सुखविंदर जादौन, हेमेंद्र जादौन पुत्र प्रदीप सिंह , अमन बघेल पुत्र चरन सिंह और योगेश ठाकुर घर पर आए। गाली-गलौज करते हुए ब्याज के रूपये मांगे। जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो दबंगों ने उसे घर से खींच लिया। गली में डालकर बेरहमी से लात घूसे से मारपीट की। आवाज सुनकर पति बचाने आए तो दबंगों ने उससो भी मारपीट कर दी। दबंगों ने पति को कार में डालकर ले जाने का प्रयास भी किया। शोर सुनकर आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.