गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- लोनी। लोनी थाना क्षेत्र में उधार दिए तीन लाख रुपये मांगने पहुंचे दंपति ने कहासुनी के बाद दंपति के साथ मारपीट की। इकराम नगर कॉलोनी निवासी असगर 29 दिसंबर सुबह करीब नौ बजे परिवार के साथ घर पर थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान कॉलोनी निवासी बाबू पत्नी नसरीन के संग उनके घर पहुंचे। उन्होंने आवाज देकर उन्हें घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि दंपति ने रिश्तेदार को दिलाए गए तीन लाख रुपये का तकादा कर उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। गली में शोर सुनकर उनकी पत्नी बाहर आई तो दंपति ने उसके साथ भी मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.