लेनदेन के विवाद में हुई थी टोटो चालक गोलू की हत्या, तीन गिरफ्तार
कटिहार, अगस्त 12 -- फलका, एक संवाददाता। बीते दिनों फलका थाना क्षेत्र के सोहथा उत्तरी पंचायत स्थित वार्ड संख्या-11गोपालपट्टी गांव निवासी टोटो चालक प्रीतम कुमार उर्फ गोलू कुमार की हुई निर्मम हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।वहीं पुलिस ने घटना में उपयोग किया गया दो मोबाइल भी बरामद किया।
मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-टू सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सात अगस्त को गोपालपट्टी निवासी नीलम देवी ने फलका थाना को सूचना दी कि उनका पुत्र प्रीतम कुमार (टोटो चालक) घर वापस नहीं लौटा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू की।इस दौरान पहले पुलिस को मंगेनपट्टी जाने वाली पक्की सड़क के किनारे से टोटो बरामद हुआ। बभन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.