लेनदेन के विवाद में युवक पर रॉड से हमला
मेरठ, मई 23 -- मवाना थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर युवक के साथ मारपीट कर रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। निलोहा निवासी आशुतोष ने शनिवार को मवाना थाने में दी तहरीर में बताया कि वह खेड़ी गांव में मकान निर्माण का कार्य करा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान उसने एक रोड़ी-डस्ट व्यापारी से सामान लिया था, जिसके Rs.3500 बाकी थे। आरोप है कि शुक्रवार रात व्यापारी ने उसे बुलाया और रुपये के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.