नोएडा, मार्च 11 -- दनकौर, संवाददाता। मिलक गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक को ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल का ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मिलक गांव निवासी जावेद ने पुलिस को शिकायत दी कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर उसके 1500 रुपये उधार थे। वह मंगलवार की रात अपने रुपये मांगने के लिए आरोपी के घर गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी ने जावेद के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जावेद का भाई जाहिद वहां पहुंच गया और बीचबचाव करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने जाहिद के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.