हमीरपुर, मई 28 -- हमीरपुर। लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो 39 सेकेंड का है, जिसमें दो युवकों में गुत्थम-गुत्था हो रही है और पीछे से महिलाएं लाठी से प्रहार कर रही हैं। वायरल वीडियो थाना जरिया क्षेत्र का बताया गया है। झगड़ा आपसी लेन-देन को लेकर हुआ है। यह भी पढ़ें- महिला का बाल पकड़कर खींचा, घसीटते हुए पीटा यह भी पढ़ें- अलवर में बकरीद की खरीददारी के दौरान जमकर चले लाठी-डंडे और घूसे; पुलिस तैनात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...