लेनदेन के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट
सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की दानिश कॉलोनी में लेनदेन को लेकर पड़ोसियो में मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक घायल हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घायल का मेडिकल कराया। देहात कोतवाली क्षेत्र की दानिश कॉलोनी में 50 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के लोगों में गाली-गलौच हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट कर दी। लोगों ने बीच-बचाव करार मामला शांत कराया। पता लगने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एक पक्ष का युवक शोएब घायल हो गया, जिसका पुलिस ने मेडिकल कराया है। देहात कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.