लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर परिवार से मारपीट
फरीदाबाद, मई 19 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव साहुपुरा में मोबाइल दुकान पर लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले दुकान में तोड़फोड़ की और बाद में घर पहुंचकर परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में एक महिला की टांग टूट गई, जबकि एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव साहुपुरा निवासी सुमित सिंह ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि वह किडनी ट्रांसप्लांट मरीज है और गांव में गौरव कम्युनिकेशन नामक दुकान पर काम करता है। दुकान पर मोबाइल स्पेयर पार्ट्स, बिक्री और बैंकिंग सेवाओं का कार्य होता है。
घटना का विवरण सुमित के अनुसार 17 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव का रहने वाला सन्नी शराब के नशे में उसकी दुकान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.