खगडि़या, जून 16 -- बेलदौर । एक संवाददाता चोढ़ली गांव निवासी ब्रजेश यादव की 28 वर्षीया पत्नी गुंजन देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही रिश्तेदारों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट करने की शिकायत की है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद राहुल एवं पिंटू कुमार ने उससे मवेशी को हरा चारा खिलाने के लिए हरा चारा लिया। जिसका रुपये मांगने पर नामजद नाराज हो मारपीट के घटना को अंजाम दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- लेनदेन के मामले में की मारपीट, दिया आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...