नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Samsung का नया स्मार्टफोन कल यानी 9 फरवरी को भारतीय बाजार में धूम मचाने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy F70e 5G की। लॉन्च से पहले, फ्लिपकार्ट पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने इसके डिजाइन समेत कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन लेदर फिनिश वाले बैक पैनल के साथ आ रहा है। आने वाला सैमसंग फोन, जो देश में नई Galaxy F70 लाइनअप के पहले फोन के तौर पर लॉन्च होगा, को छह Android अपडेट मिलेंगे यानी फोन 6 साल तक नए फोन जैसे एक्सपीरियंस देगा। अपकमिंग फोन में क्या होगा खास, कितनी हो सकती है कीमत और कहां से खरीदें, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...Samsung Galaxy F70e 5G की लॉन्च डिटेल कंपनी पहले ही इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा कर चुकी है। यह सैमसंग फोन 9 फरवरी को भा...