लेढ़ूपुर में लगा पावर ट्रांसफॉर्मर फुंका
वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। तीन दिन पहले 29 अप्रैल को आई आंधी-पानी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से लेढ़ूपुर (सारनाथ) उपकेंद्र का पावर ट्रांसफॉर्मर (10-एमवीए) फुंक गया। इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये है। एलटी लाइन पर बिजली गिरने से बुशिंग भी टूट गई थी। खास यह कि इस घटना को अभियंताओं ने दबाए रखा। पूर्वाचल डिस्कॉम के अफसरों तक को भनक नहीं लगने दी। सारनाथ डिविजन और लेढ़ूपुर उपकेंद्र के अभियंता गुपचुप तरीके से ट्रांसफॉर्मर की जांच करा रहे थे। सफल नहीं हुए तो मजबूरन अफसरों को जानकारी दी गई। मीटर विभाग की अधिशासी अभियंता पंखुड़ी गर्ग ने ट्रांसफॉर्मर जलने की पुष्टि करते हुए बताया कि रिपोर्ट सौंप दी गई है। यह भी पढ़ें- हरिशंकरनगर के लोग 40 घंटे से अंधेरे में नगरीय विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय के अधीक्षण अभियंता ने ट्रांसफॉर्मर की जांच के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.