वाराणसी, फरवरी 16 -- सारनाथ, संवाददाता। लेढ़ूपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार को ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। ऑटो सवारी भर कर आशापुर की तरफ से संदहा की तरफ जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो की गति ज्यादा थी। इस बीच एक बाइकसवार सामने आ गया। ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक मारा। इसके बाद ऑटो डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के दूसरी तरफ दो बार पलट गया। घटना में मड़ाव (रोहनिया) निवासी 45 वर्षीय तीजा देवी की मौत हो गई। उसका पति छोटेलाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मवइयां स्थित निजी अस्पताल में छोटे लाल यादव समेत अन्य को भर्ती कराया गया। इलाज के बाद दो घायलों को छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.