रांची, दिसम्बर 13 -- रांची। लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करते हुए आईआईआरएफ एजुकेशन इंपैक्ट अवॉर्ड प्राप्त किया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए विद्यालय को देश के टॉप 85 स्कूलों में शामिल किया गया है, जबकि झारखंड से चयनित यह एकमात्र विद्यालय रहा। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में स्कूल को मिला। विद्यालय की ओर से यह सम्मान सत्यानारायण कुमार ने चेयरमैन एवं डायरेक्टर प्रणव रॉय की ओर से ग्रहण किया। प्रणव रॉय ने कहा कि स्कूल अपनी दूरदृष्टि, सुदृढ़ शैक्षणिक प्रणालियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आत्मसात करता आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...