रांची, अप्रैल 15 -- रांची, संवाददाता। लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में सम्मिलित कुल 114 विद्यार्थियों में से 30 छात्रों ने 90% से अधिक, 62 ने 80% से अधिक और 103 छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सृष्टि कुमारी ने 96.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। आयुष राज कश्यप और मिष्टी रानी 95.2% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि हिमांशु प्रसाद साहू ने 94.6% अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- लेडी केसी राय का दसवी का रिजल्ट शत प्रतिशत प्राचार्य अभिषेक हरित ने छात्रों की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का विश्वास व्यक्त किया।...