बेगुसराय, अप्रैल 24 -- बरौनी। जीआरपी ने गुरुवार की रात न्यू बरौनी व बरौनी स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या 15632 बाड़मेर एक्सप्रेस की गति धीमी होने पर लेडिज पर्स व बैग लेकर कूदते हुए एक आरोपित को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ाए आरोपित की पहचान खगड़िया बबुआगंज निवासी सुमित उर्फ राजधानी के रूप में हुई है। लेडिज पर्स से पुलिस ने महिला का कॉस्मेटिक सामान व दो मोबाइल आदि बरामद किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पकड़ाए आरोपित पर पूर्व से नगर थाना खगड़िया, रेल थाना खगड़िया, रेल थाना मानसी में भी आपराधिक मामला दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...