गंगापार, नवम्बर 29 -- धान का कटोरा कहा जाने वाले लापर क्षेत्र में जैसे-जैसे धान की कटाई मड़ाई में तेजी पकड़ लिया है वैसे ही किसानों के द्वारा क्रय केंद्रों पर टोकन नंबर लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। कोरांव तहसील के लेड़ियारी-नीबी हाट शाखा तथा मण्डी समिति में स्थित क्रय केंद्र एवं बी पैक्स लेड़ियारी के दोनों केन्द्रों पर खरीद शनिवार को भारी भीड़ रही। शनिवार को लेड़ियारी के कई क्रय केंद्रों के निरीक्षण में देखा और एसएमआई ने बताया कि नीबी, लेड़ियारी हाट शाखा में 129 किसानों से 8000 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। मण्डी समिति लेड़ियारी, बीपैक्स लेड़ियारी समिति एवं संघ में भी किसानों की भीड़ लगी रही और धान खरीद की जा रही थी। वहीं क्रय केंद्र खीरी, टीकर, विरहा करपिया, भगेसर, जमसोत क्रय केंद्रों पर धान की खरीद अभी तक नहीं शुरु हुई है। केवल क...