कन्नौज, मार्च 30 -- कन्नौज, संवाददाता। प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। हाल ही में रोमा स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों की लेट-लतीफी के बाद यह निरीक्षण खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नजारत, कंट्रोल रूम, स्थानीय निकाय अनुभाग और रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न शाखाओं का गहन परीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और पुस्तकालय व्यवस्था की सराहना की, वहीं अनुपस्थित कर्मचारियों पर नाराजगी जताई। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए बायो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.