मधुबनी, फरवरी 2 -- पंडौल,एक संवाददाता। इंटर परीक्षा के पहले दिन पंडौल प्रखंड में करीब आधे दर्जन छात्रों के परीक्षा छूट गए। छात्रों के अनुसार तीन छात्रों का पहली पाली में तीन छात्रों को दूसरे पाली में देर से पहुंचने के कारण परीक्षा छूट गया है। प्रखंड में पांच परीक्षा केंद्र बनाये गए है जहां जिले भर से छात्र परीक्षा देने पहुंचे है। इसके लिए पंडौल मुख्यालय स्थित केएस प्लस टू उच्च विद्यालय,आरएन कॉलेज पंडौल, परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, विवेकानंद विद्यापीठ समेत मध्य विद्यालय पंडौल बनाया गया है। जबकि छात्राओं के लिए मधुबनी मुख्यालय के विद्यालय चिन्हित किये गए है। इंटर परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होने वाली थी। इस परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य था। ऐसे में घड़ी में 9...