फरीदाबाद, मई 3 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गांव भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर 83वें पीसीके कप के मुकाबले में लेजेंड्स एकादश ने फरीदाबाद फोर्सेस के खिलाफ 62 रन से जीत दर्ज की। लेजेंड्स एकादश की ओर से तनिष सैनी को शतकीय पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। लेजेंड्स एकादश की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। तनिष सैनी ने 114 और अमित कटारिया ने 30 रन बनाए।फरीदाबाद फोर्सेस की ओर से हिमांशु ने चार, प्रमोद दलाल ने 3 और सुनील व मनोज जाखड़ ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए फरीदाबाद फोर्सेस की टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर आल आउट हो गई। मनोज जाखड़ ने 44 ओर प्रमोद दलाल ने 26 रन बनाए। लेजेंड्स एकादश की ओर से अमित परमार ने चार, साेनू वर्मा ने दो, अमित बग्गा, प्रवीन पिल्लई, और सनी चंदीला ने एक-एक विकेट ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.