जमशेदपुर, फरवरी 18 -- महाशिवरात्रि पर श्रीश्री 1008 बाबा बर्फानी सेवा समिति, खड़ागाझार चौक टेल्को में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन हुआ। मंगलवार को संध्या में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे। शाम 7 बजे आदिनाथ का लेजर शो प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से भगवान भोलेनाथ की महिमा को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। यह लेजर शो मुंबई की टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया था। शहर में यह पहला अवसर था जब इस तरह का आयोजन किया गया और इसे देखने के लिए शहर भर से लोग पहुंचे। इसके पूर्व बाबा बर्फानी की पूजा, आरती, शिव महिमा पर आधारित भजन संध्या, नृत्य और अन्य धार्मिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...